
Janmashtami 2025 Puja: ब्रह्म मुहूर्त में भी होगी श्रीकृष्ण की पूजा, देखें जन्माष्टमी का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
AajTak
Janmashtami 2025 Puja: इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजन का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त की देर रात 12 बजकर 04 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. भक्तों को इस दौरान लगभग 43 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होगा. साथ ही जन्माष्टमी के दिन सुबह से लेकर अगली सुबह तक कई शुभ चौघड़िया बन रहे हैं. इनका पालन करके भक्त अपनी सुविधा अनुसार पूजा कर सकते हैं.
Janmashtami 2025 Puja: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है. इस साल श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और रात्रि में बाल गोपाल के स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इस साल श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 12.04 बजे से रात 12.45 बजे तक रहेगा. लेकिन आप दिनभर रहने वाले चौघड़िया मुहूर्त में भी कन्हैया की पूजा कर सकते हैं.
तिथि और समय
इस साल अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 की रात 11 बजकर 48 मिनट से शुरू हो गई है और 16 अगस्त 2025 की रात 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. चूँकि उदयातिथि को ही मान्य माना जाता है, इसलिए जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, यानी आज मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त बाल गोपाल की झांकी सजाते हैं और भगवान को भोग अर्पित करते हैं.
दिनभर के 9 शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी के दिन 16 अगस्त की सुबह से लेकर 17 अगस्त की सुबह तक कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त बन रहे हैं. भक्त अपनी सुविधानुसार किसी भी अबूझ मुहूर्त में भगवान की पूजा कर सकते हैं.
शुभ (उत्तम) – सुबह 07:29 बजे से 09:08 बजे तक

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












