
Janmashtami 2022 Date: आज जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का उच्चारण, पूरी होगी हर इच्छा
AajTak
Janmashtami 2022 Date: देश के कई हिस्सों में आज के दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है. आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी की पूजा में किन मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान श्रीकृष्ण हर मनोकामना पूरी करेंगे. इन आसान से मंत्रों का जप करने से आपकी तमाम मुश्किलें दूर हो सकती हैं.
Janmashtami 2022: मथुरा समेत देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. आज रात शुभ मुहूर्त के समय बाल गोपाल का जन्म होगा और कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया जाएगा. जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लोग श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं. श्री कृष्ण के भक्त सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं.
मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण ने अपने जीवन में कई लीलाएं कीं जिनसे पूरी दुनिया परिचित है. श्री कृष्ण द्वारा कई राक्षसों का वध करने से लेकर गीता में दिए गए उपदेशों तक कई ऐसे कार्य किए जो भक्तों के लिए संदेश का काम करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी पर मंत्रों का सही उच्चारण सही फल प्रदान करता है. इसलिए आज हम आपको श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जो जीवन में धन-सम्पति, ऐश्वर्य और ज्ञान की प्राप्ति कराते हैं.
"कृं कृष्णाय नमः"
यह श्रीकृष्ण का बताया मूलमंत्र है जिसका जाप करने से व्यक्ति को अटका हुआ धन प्राप्त होता है. आप इस मंत्र का उच्चारण अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं.
"ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात"
श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन और मन से सभी दुख दूर हो जाते हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










