
Jammu Kashmir News: शोपियां में हुए बम धमाके में एक जवान शहीद, 2 सैनिक घायल
AajTak
शोपियां में एक गाड़ी में हुए बम धमाके में 3 सैनिक घायल हो गए थे. इसमें एक जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए. ये बम धमाका तब हुआ जब जवान एक ऑपरेशन के तहत निजी वाहन से जा रहे थे.
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुए एक बम धमाके में एक जवान के शहीद होने की जानकारी सामने आ रही है. जबकि इस हमले में 2 जवान घायल हो गए हैं. दोनों घायल जवानों का इलाज जारी है. ये बम धमाका गुरुवार को हुआ था. ये ब्लास्ट ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले निजी वाहन में हुआ था. हादसे में तीन सैनिक घायल हो गए थे. इसमें एक जवान शहीद हो गए हैं.
घायल जवानों को जिला अस्पताल, शोपियां में प्राथमिक उपचार दिया गया. उसके बाद श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर रूप से घायल जवान प्रवीण को कमांड अस्पताल उधमपुर में रेफर कर दिया गया था. जहां वह शहीद हो गए.
जानकारी के मुताबिक शहीद प्रवीण उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और 6 साल का बेटा है. सैनिक के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट तब हुआ जब जवान एक ऑपरेशन के तहत आतंकियों की तलाशी के लिए एक निजी वाहन में निकले थे.घटना के बाद अफरातफरी मच गई. घायल जवानों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया.
ये भी पढ़ें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









