
Jammu Kashmir के लाइट इन्फेंट्री में शामिल हुए 460 जवान, ट्रेनिंग ग्राउंड पर हुई अटेस्टेशन परेड
AajTak
आज जम्मू कश्मीर की लाइट इन्फेंट्री में 460 युवा शामिल हुए हैं. जम्मू कश्मीर के दंसाल में लाइट इन्फेंट्री ट्रेनिंग ग्राउंड में शनिवार को इन नए जवानों के लिए अटेस्टेशन परेड का आयोजन किया गया. इसकी समीक्षा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास और चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के कमांडेंट मैजूद रहे. इन 460 नए जवानों का आज विधिवत तौर पर इंडक्शन किया गया. ये सभी 460 जवान जम्मू कश्मीर से ही हैं. इस दौरान सभी धर्मों के गुरु धर्म ग्रंथ के साथ मौजूद रहे. ये सभी धर्मों के गुरु सेना में शामिल हुए जवानों को शपथ भी दिलवाएंगे. ये एक तरह से जम्मू कश्मीर की विविधता को भी दर्शाता है कि सभी धर्म के लोग चाहे हिंदू हो, सिक्ख हो, मुसलमान हो या बौद्ध हो, सभी एक साथ मिल कर यहां कार्य करते हैं. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










