
JAM 2024 Answer Key Challenge Window: आंसर की पर आपत्ति जताने के लिए 29 फरवरी तक का समय, यहां देखें डिटेल्स
AajTak
जिन उम्मीदवारों से JAM 2024 का एग्जाम दिया है और आंसर की पर आपत्ति है तो वे 29 फरवरी तक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, हालांकि आपत्ति अगर सही निकली तो संस्थान द्वारा रिफंड दे दिया जाएगा.
Anwer Key Challenge Window Open: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JAM 2024 की आंसर की रिलीज की थी, जिस उम्मीदवारों को इसपर आपत्ति है वे अपनी शिकायत 29 फरवरी 2024 तक जमा कर सकते हैं. यह आंसर की संस्थान ने एमएससी, एमएससी टेक, एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी के लिए जारी की है. जो उम्मीदवार अंतिम कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे joaps.iitm.ac.in पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं.
आपत्ति के लिए देना होगा 500 रुपये शुल्क
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईआईटी जेएएम 2024 के परिणाम 22 मार्च, 2024 को घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3,000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. JAM 2024 के तहत संस्थानों में कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षण या साक्षात्कार जैसी कोई और मूल्यांकन प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है. बता दें कि आपत्ति जताने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. हालांकि, अगर आपकी आपत्ति सही निकलती है तो 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. अगर आपत्ति गलत निकलती है तो रिफंड नहीं दिया जाएगा.
आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitm.ac.in पर जाएं
चरण 2: ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










