
Jahangirpuri Violence: दंगे के आरोपी ने कैमरा देख किया 'पुष्पाराज' वाला एक्शन!
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा ने पूरे देश को दहला दिया है, शोभायात्रा के दौरान मामूली सी झड़प में पत्थरबाजी हुई,बोतलें फेंकी गईं, तलवारें चलाई गईं और गोलियां भी चलाई गईं. जहांगीरपुरी में हुई इस हिंसा की जांच को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है. वहीं सूचना ये मिली है कि अबतक दिल्ली पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है और क्राइम ब्रांच ने हिंसा में इस्तेमाल होने वाली तीन पिस्तौल और 5 तलवारें जब्त की हैं. गिरफ्तार आरोपियों की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक आरोपी को मुस्कुराते और 'पुष्पाराज' वाला एक्शन करते देखा जा सकता है. आप भी देखें पुलिस के सामने हिंसा के आरोपी की हेकड़ी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










