
Jagan Reddy cabinet: जगन मोहन रेड्डी की नई कैबिनेट ने ली शपथ, अनुभव और युवा कॉम्बिनेशन
AajTak
आंध्र प्रदेश में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जगन मोहन रेड्डी ने अपनी नई टीम गठित कर ली है. सोमवार को जगन कैबिनेट में 25 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है.
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दोबारा से अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया. राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने जगन सरकार के मंत्रियों को सोमवार को शपथ दिलाई है. इससे पहले 24 कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया गया है. सीएम जगन रेड्डी ने 11 पुराने चेहरों को मंत्री बनाकर एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दी है जबकि 14 नए चेहरों को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. पुनर्गठन मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को तरजीह दी गई है तो 2024 में होने वाले चुनाव के साथ-साथ सामाजिक समीकरण साधने की कवायद की गई है.
जगन कैबिनेट में शामिल हुए 25 मंत्री
नए मंत्रिमंडल में अंबितस रामबाबू, शेख अमजद भाषा, आदिमुलापु सुरेश. बोत्सा सत्यनारायण, बुडी मुथ्याला नायडू, बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी, चेलुबोइना वेणुगोपाल, ददिशेट्टी राजा, आर धर्मना प्रसाद राव, गुडीवाड़ा अमरनाथ, गुम्मनूरु जयराम, जोगी रमेश, काकानी गोवर्धन रेड्डी, करुमुरी नागेश्वर राव, कोट्टू सत्यनारायण, के नारायण स्वामी, केवी उषा श्रीचरण, मेरुगा नागार्जुन, पेडिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी, पिनिपे विश्वरूप, राजान्ना धोरा पिदिका, आरके रोजा, सिदिरी अप्पलाराजू, तनेति वनिल्ला और विदुदाला रजनी ने मंत्री पद के रूप में शपथ ली है.
जगन सरकार में वरिष्ठ नेता बोत्सा सत्यनारायण (तटीय आंध्र प्रदेश) बी राजेंद्रनाथ (वित्तमंत्री, YSR के पूर्व सहयोगी) और पेड्डिरेड्डी (रायलसीमा के बड़े नेता) को फिर मिली मंत्रिमंडल में जगह मिली है, जिन्हें लेकर माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में हटाया जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं किया.
वहीं, फिल्म स्टार आरके रोजा को भी मंत्री बनाया गया है साथ ही अंबाती रामबाबू और गुडिवाड़ा अमरनाथ उन अन्य चेहरों में शामिल हैं जिन्हें पहली बार कैबिनेट में जगह मिलेगी.
कैबिनेट के जरिए जातीय समीकरण

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










