
JAC 10th Result 2024: aajtak.in पर मिलेगा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, ऐसे कर सकेंगे चेक
AajTak
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024: झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 फरवरी में आयोजित की गई थी. माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 4 लाख से ज्यादा छात्रों को अपने बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 अप्रैल को खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र aajtak.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे.
JAC 10th Result 2024 on aajtak.in: झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने की इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे (Jharkhand Board Madhyamik Result 2024) जारी करने वाला है. बोर्ड अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जेएसी कल अपने सभागार से दोपहर 11:30 बजे 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड, 10वीं में पास हुए छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत, छात्र और छात्राओं का अलग-अलग पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत आदि की जानकारी भी शेयर करेगा.
कहां-कहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
छात्र, एक बार रिजल्ट (JAC 10th Result 2024) जारी होने के बाद, झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharhand.gov.in या jacresults.com के अलावा आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
JAC Board 10th Result 2024 LIVE: Check Here
aajtak.in पर बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका, यहां देखें
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज के मैन्यू बटन पर क्लिक करें और एजुकेशन का ड्रॉपडाउन खोलें. स्टेप 3: यहां बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करके झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: यहां रोल नंबर दर्ज करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










