
J-K: सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी, अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए 2 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराये गए हैं. इनके साथ कश्मीर का एक आतंकी भी था.
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए आतंकियों को मौत के घाट सुला दिया गया है. ये एनकाउंटर श्रीनगर के बेमिना इलाके में हुआ. एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ. एनकाउंटर में कुल तीन आतंकी मारे गए हैं, इसमें लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी भी शामिल हैं.
बता दें कि अमरनाथ यात्रा दो साल से कोरोना संकट की वजह से बंद थी. अब 30 जून से यह यात्रा फिर से शुरू हो रही है. यात्रा पर आतंकियों की निगाहें हैं, जिसकी वजह से सुरक्षाबल, खुफिया एजेंसी अलर्ट पर हैं.
IGP पुलिस विजय कुमार ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है. पुलिस ने आतंकियों के पास से दो AK47, 10 मैगजीन, जिंदा कारतूस आदि बरामद किये हैं.
#Pakistan based handlers had sent two #Pakistani #terrorists of LeT #terror outfit along with one local terrorist Adil Hussain Mir of Pahalgam #Anantnag, who has been in #Pakistan since 2018 (now all 3 killed), with the intention to attack #Yatra: IGP Kashmir@JmuKmrPolice
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि लश्कर के आतंकियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने भेजा था. ये दोनों लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे. इनके साथ लोकल आतंकी आदिल हुसैन भी था. जो कि अनंतनाग के पहलगाम का रहने वाला था. वह 2018 से पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था. तीनों के निशाने पर अमरनाथ यात्रा थी.
विजय कुमार ने बताया है कि मारे गये एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला गूजरी (Abdullah Goujri) के रूप मे हुई है. वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








