
J&K : शोपियां में एनकाउंटर स्पॉट पर जाते समय सेना की गाड़ी फिसली, 3 जवानों ने तोड़ा दम
AajTak
शोपियां में हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए. मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे. ये आतंकी बाहर से आए मजदूरों पर हमले सहित 6 आतंकवादी अपराधों में शामिल थे. शहीद हुए जवान इसी मुठभेड़ स्थल पर जा रहे थे.
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया. वहीं मुठभेड़ स्थल पर जाते वक्त जवानों से भरी सूमो पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए. इंडिया टुडे को सेना के सूत्रों ने बताया कि 44 राष्ट्रीय राइफल्स का एक सैन्य दल सूमो में सवार होकर बडिगाम जैनापोरा में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.
पानी के कारण फिसल गई सूमो
श्रीनगर में सेना के पीआरओ ने बताया कि कानिपोरा इलाके के पास मोड़ पर सड़क पर पानी होने की वजह से ड्राइवर का सूमो पर से नियंत्रण खो गया और फिसलने के वजह से सूमो पलट गई. इससे उसमें सवार 8 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए. सभी को आनन-फानन में शोपियां जिला अस्पताल ले जाया गया. श्रीनगर में सेना के पीआरओ ने बताया कि डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि मामूली रूप से जख्मी एक सिपाही को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके अलावा पांच गंभीर रूप से जख्मी जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल रिफर किया गया, जहां एक और जवान ने दम तोड़ दिया.
पत्थरबाजी के कारण नहीं हुआ हादसा
जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर यह सूचना वायरल हो रही है कि पथराव के कारण यह हादसा हुआ. इस तरह के दावे पूरी तरह से गलत हैं. यह सिर्फ अफवाह है.
इनका चल रहा इलाज : आशुतोष सिंह (मैनपुरी), श्रीओम (भिवानी), विपिन (मेरठ), गणेश वैरन (मदुरई), देशराज गुर्जर (सीकर)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










