
J-K: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, अर्धकुंवारी के पास कई लोगों के घायल होने की आशंका
AajTak
यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं. हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए कटरा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है.
जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को अचानक भूस्खलन हो गया. यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं. जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर ट्रैक पर आ गिरे.
इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए कटरा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर अलर्ट मोड पर है.
भूस्खलन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें ट्रैक पर फैला मलबा और चट्टानें साफ दिखाई दे रही हैं. बारिश के बीच सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को रस्सियों और बैरिकेडिंग की मदद से निकालते दिखे. वहीं जम्मू शहर के सुंजवां इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है.
माता वैष्णो देवी यात्रा पर फिलहाल रोक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है. अर्धकुंवारी से भवन तक का मार्ग बंद कर दिया गया है. निचले ट्रैक से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही सीमित कर दी गई है. जो श्रद्धालु यात्रा पर हैं, उन्हें सुरक्षित स्थलों पर ठहराया जा रहा है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










