
J-K: विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता की सभी पदों से छुट्टी, पार्टी ने लिया एक्शन
AajTak
जम्मू-कश्मीर में बीजपी नेता विक्रम रंधावा ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के पाकिस्तान के हाथों करारी हार के बाद कश्मीर में कई लोगों के पाकिस्तान के समर्थन में जश्न मनाने और नारेबाजी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को पार्टी नेता और पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के खिलाफ मुस्लिम समुदाय पर उनकी विवादित टिप्पणी को लेकर कड़ी कार्रवाई की है. रंधावा को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर भाजपा सचिव पद सहित पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










