
J-K विधानसभा चुनाव: भारी विरोध के बाद तीन लिस्ट... लेकिन BJP के बड़े चेहरों के नाम अब भी नदारद
AajTak
अब तक जम्मू-कश्मीर भाजपा के कुछ प्रमुख चेहरों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 45 उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद भी अब तक डॉक्टर निर्मल सिंह, कविंदर गुप्ता, सत शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रविंदर रैना का नाम अबतक एक भी लिस्ट में नहीं आया है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं. मंगलवार को पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन भी था. ऐसे में सभी पार्टियां पहले चरण की लिस्ट जारी कर चुकी हैं. ऐसे में बीते दो दिनों में भाजपा भी अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है. इन तीनों लिस्ट से पहले भी भाजपा ने एक लिस्ट जारी की थी. जिसे लेकर पार्टी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.
कार्यकर्ताओं द्वारा भारी विरोध के बाद पार्टी ने संशोधित लिस्ट जारी की. इसके बाद अन्य भी सूचियां जारी हुईं. लेकिन इन सबके बीच भी पार्टी को कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है. वजह है कि अब तक जम्मू-कश्मीर भाजपा के कुछ प्रमुख चेहरों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 45 उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद भी अब तक डॉक्टर निर्मल सिंह, कविंदर गुप्ता, सत शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रविंदर रैना का नाम अबतक एक भी लिस्ट में नहीं आया है.
निर्मल सिंह के नाम का नहीं हुआ ऐलान
डॉ. निर्मल सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. वे पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. साल 2014 के चुनावों में बिलावर विधानसभा सीट से निर्मल सिंह ने जीत हासिल की थी.
बाहु सीट से कविंदर पर कयास जारी
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व डिप्टी सीएम, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और जम्मू शहर के पूर्व मेयर कविंदर गुप्ता के नाम का ऐलान भी पार्टी ने अब तक नहीं किया है. कविंदर ने साल 2014 में गांधी नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. परिसीमन के बाद अब इस सीट का नाम बाहु हो गया है. कविंदर गुप्ता को अभी भी उम्मीद है कि उन्हें जगह मिल सकती है क्योंकि बाहु सीट के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










