
J&K में 57 रोड-स्कूलों के नामकरण: जिस कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने मारा था, श्रीनगर में उन्हीं के नाम हुई सड़क
AajTak
जम्मू और कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीदों और प्रतिष्ठित नागरिकों के नाम पर 57 स्कूलों, ब्रिज और सड़कों का नामकरण कर दिया है. श्रीनगर के कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंद्रू का नाम भी इसमें शामिल है. बिंद्रू की आतंकवादियों ने उनके मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने शहीदों और प्रतिष्ठित नागरिकों के नाम पर 57 स्कूलों और सड़कों का नामकरण किया है. श्रीनगर के कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंद्रू का नाम भी इसमें शामिल है. बिंद्रू की आतंकवादियों ने उनके मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पीयूष सिंगला की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.
अब श्रीनगर के खानयार में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल का नाम डीएसपी मोहम्मद अय्यूब पंडित के नाम पर रखा गया है. 57 साल के पंडित को 23 जून, 2017 को जामिया मस्जिद के बाहर निर्वस्त्र कर पीट-पीटकर मार डाला गया था.
वहीं, श्रीनगर शहर में नाज से गोनीखान बाजार तक की सड़क का नाम प्रसिद्ध बिंद्रू फार्मेसी चलाने वाले माखन लाल बिंद्रू के नाम पर रखा गया है. पता हो कि 68 साल के बिंद्रू को 2021 में 5 अक्टूबर के दिन उस समय आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, जब वह श्रीनगर के इकबाल पार्क इलाके में अपनी फार्मेसी में थे.
आदेश में कहा गया है कि घगवाल (कठुआ) के गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल का नाम मेजर रोहित कुमार के नाम पर रखा गया है. मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत 21 सितंबर, 2021 को एक प्रशिक्षण उड़ान पर थे, जब उनका चीता हेलीकॉप्टर पटनीटॉप के पास शिव गढ़ धार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में दोनों की जान चली गई थी.
इसके अलावा शमसाबाद के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का नाम श्रीनगर में आतंकवादियों की गोली से मारे गए इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद भट के नाम पर रखा गया.
बसंतगढ़ में गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल का नाम सब-इंस्पेक्टर इमरान हुसैन टाक के नाम पर रखा गया है. हुसैन श्रीनगर में 17 नवंबर 2017 को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान मारे गए थे. उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









