
J-K में चरम पर बेरोजगारी... मनमोहन सरकार में शुरू हुई थी योजना, नई सरकार में सिर्फ उद्घाटन: मुफ्ती
AajTak
मुफ्ती ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में बहुलवादी संस्कृति रही है. यह क्षेत्र देश का एकमात्र स्थान है जहां पर सभी जाति और धार्मिक विश्वास के लोग मिल जाएंगे. आज कश्मीर के लोगों की आवाज दबाई जा रही है. उन्हें चुप कराया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आज जम्मू में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने हमलावर अंदाज में कहा कि सरकार ने वादा किया था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां दूध और शहद की नदियां बहने लगेगी. लेकिन आज यहां देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है. देश के 70 मंत्री यहां फीता काटने पहुंच रहे हैं. लेकिन जिन कार्यों का भी उद्घाटन किया गया है उसकी शुरुआत मनमोहन सरकार के दौरान ही की गई थी. वर्तमान सरकार द्वारा यहां पर अब तक किसी भी योजना की शुरुआत नहीं की गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










