
J-K: मुथैया मुरलीधरन की जमीन का मामला विधानसभा में गूंजा, कठुआ में भूमि आवंटन प्रक्रिया पर सवाल
AajTak
सीपीएम विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी और कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर ने इस मामले को विधानसभा में उठाया और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को निवेश के लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए.
पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के कठुआ में निवेश का प्लान जम्मू कश्मीर विधानसभा में गूंजा है. CPM और कांग्रेस विधायक ने इस मामले को सदन में उठाया और भूमि आवंटन में नियमों का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया है.
दरअसल, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में निवेश को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. नई औद्योगिक नीति से कारोबारी भी प्रभावित हो रहे हैं. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने भी कठुआ में निवेश योजना को मूर्त रूप दिया है. हालांकि, इस मामले की गूंज अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सुनाई दी है.
सीपीएम और कांग्रेस विधायक ने उठाया सदन में मामला
सीपीएम विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी और कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर ने इस मामले को विधानसभा में उठाया और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को निवेश के लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए.
सीपीएम और कांग्रेस के विधायक ने कहा, पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को भूमि आवंटित करते समय नियमों का उल्लंघन किया गया है.
कठुआ में 1600 करोड़ से ज्यादा निवेश करने की योजना

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










