
J-K: पुलवामा हमले के आरोपी बिलाल की हार्ट अटैक से मौत, घर में आतंकियों को दी थी पनाह
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए घातक आतंकी हमले में आरोपित 32 वर्षीय व्यक्ति की जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, किश्तवाड़ जिला जेल में बीमार पड़ने के बाद कुचे को 17 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पुलवामा CRPF के काफिले पर आतंकी हमले का आरोपी बिलाल अहमद कुचे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. काकापोरा के हाजीबल गांव का रहने वाले अहमद कुचे उन 19 लोगों में शामिल था, जिन पर साल 2019 में सीआरपीएफ के काफिले पर घातक हमला करने का आरोप था.
अधिकारियों ने बताया कि पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए घातक आतंकी हमले में आरोपित 32 वर्षीय व्यक्ति की जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है.
अधिकारियों के अनुसार, किश्तवाड़ जिला जेल में बीमार पड़ने के बाद कुचे को 17 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.
14 फरवरी, 2019 को पुलवामा के लेथपोरा में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटक से भरी कार से काफिले में शामिल एक वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें 40 सीआरपीएफ कर्मी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए.
बिलाल ने आतंकियों को घर में दी थी पनाह
इस मामले में कुचे और 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ 25 अगस्त, 2020 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आरोप पत्र दायर किया गया था. वह मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से एक था. उसने और अन्य आरोपियों शाकिर बशीर, इंशा जान और पीर तारिक अहमद शाह ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को अपने घर में पनाह दी थी और उन्हें हाई-एंड-सेल उपलब्ध कराए थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










