
J-K: किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए. जिनमें से दो की इलाज के दौरान जान चली गई. भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है. सेना और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के चटरू इलाके में हुई.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए. इनमें से दो जवानों ने इलाज के दौरान जान गंवा दी. भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है. सेना और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के चटरू इलाके में हुई.
सेना ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. घायल सुरक्षाकर्मियों में से एक को इलाज के लिए नजदीकी कमांड अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. जबकि बाद में एक अन्य जवान की भी जान चली गई. इसके अलावा अन्य दो जवान घायल हैं.
चुनाव से पहले हिंसा की छिटपुट घटनाएं
खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने शुक्रवार को किश्तवाड़ के चटरू इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया. जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी जा रही हैं. आगामी चुनाव इस क्षेत्र में 10 वर्षों में पहला विधानसभा चुनाव है.
बसंतगढ़ में मारे गए दो आतंकवादी
बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में कठुआ-उधमपुर सीमा के पास बसंतगढ़ में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इससे पहले दिन में उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी. क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान बसंतगढ़ पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







