
J&K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों से हो रही मुठभेड़, तीन आतंकियों के होने की आशंका
AajTak
कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर डर का माहौल बनता जा रहा है. आतंकी आम लोगों को खासकर अल्पसंख्यक हिंदुओं को अपना टारगेट बना रहे हैं. आलम यह हो गया है कि जिस तरह 1990 में हमारा पलायन हुआ था. अब सभी उस तरह ही कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां लगातार बढ़ी जा रही हैं. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के वेरीनाग कापरान क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आतंकियों के होने की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने मिलकर इलाके की नाकाबंदी करते हुए उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी की. बताया जा रहा है कि इलाके में तीन आतंकी छुपे हुए हैं.
कश्मीर में खौफ का माहौल... 26 दिन में आतंकियों की गोली के शिकार बने 10 परिवारों की कहानी
2 जून को प्रवासी मजदूरों पर किया था हमला
बडगाम में गुरुवार को ईंट भट्ठे में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर हमला किया था, जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया था. हमले में जान गंवाने वाले मजदूर का नाम दिलखुश है. वह बिहार का रहने वाला था. वहीं दूसरे मजदूर का नाम राजन है, वह पंजाब का रहने वाला है.
कश्मीरी पंडित हमें छोड़कर न जाएं: मुफ्ती
कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और टारगेट किलिंग की मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम ने निंदा की. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शर्मिंदा करने वाली और दुखद हैं.उन्होंने कश्मीरी पंडितों से अपील भी की है कि वे घाटी छोड़कर न जाएं. उन्होंने कहा, "हर हत्या दुखद है और जघन्य अपराध है. मुझे ऐसी हत्याओं से दर्द होता है. मैं चाहता हूं कि लोग समझें कि भाईचारा कितना जरूरी है. हमें ऐसी उपद्रवी तत्वों को हालात बिगाड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए."

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










