
Israel Vs Iran Military Strength : अगर ईरान युद्ध में उतरा तो बदल जाएगा सीन, जानिए इजरायल vs ईरान की सैन्य ताकत
AajTak
Gaza पट्टी पर हो रहे इजरायली हमले का विरोध कर रहा है ईरान. उसने इजरायल को धमकी तक दे डाली. अगर ईरान Israel Hamas War में उतरता है तो कैसे बदलेगी मिलिट्री डायनेमिक्स. जानिए इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत कितनी है. कौन कितनी ज्यादा क्षमता, हथियार और मैनपावर रखता है?
Iran गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर हो रहे इजरायली हमलों से परेशान है. वह इसका विरोध कर रहा है. अगर इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में ईरान उतरता है, तो काफी कुछ बदल जाएगा. मामला फिर इस इलाके की पूरी मिलिट्री डायनेमिक्स पर आ जाएगा. सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की मिलिट्री डायनेमिक्स में तगड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. लेकिन ईरान और इजरायल में किसकी सैन्य ताकत ज्यादा है.
ईरान की आबादी 8.67 करोड़ है, जबकि इजरायल की मात्र 89.14 लाख. अगर मौजूदा मैनपावर की बात करें, तो भी ईरान इजरायल से बहुत आगे हैं. ईरान के पास 4.85 करोड़ और इजरायल के पास 37.44 लाख मैनपावर हैं. इनमें से ईरान 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को तुरंत सेना में भर्ती कर सकता है. जबकि इजरायल के पास 31.11 लाख लोग ही इस लायक हैं.
ईरान की सेनाओं में 5.75 लाख लोग एक्टिव पर्सनल हैं, जबकि इजरायल के पास मात्र 1.73 लाख लोग. 4 लाख से ज्यादा का अंतर है. जहां तक बात है रिजर्व फोर्स की तो यहां इजरायल आगे है. उसके पास 4.65 लाख की रिजर्व फोर्स है, जबकि ईरान के पास 3.50 लाख लोगों की. लेकिन ईरान के पास 90 हजार पैरा मिलिट्री जवान हैं. इजरायल के पास मात्र 8000.
इजरायल के पास ज्यादा फाइटर जेट्स
ईरान की तुलना में इजरायल का रक्षा बजट बहुत ज्यादा है. ईरान का पिछला रक्षा बजट 555 करोड़ डॉलर्स था. जबकि, इजरायल का 2430 करोड़ डॉलर्स था. हवाई ताकत की बात करें तो इजरायल के पास 601 एयरक्राफ्ट्स हैं. जबकि ईरान के पास सिर्फ 541 ही. इजरायल के पास 241 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, जबकि ईरान के पास मात्र 196 जेट्स ही हैं.
इजरायल के पास 32 डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट, वहीं, ईरान के पास सिर्फ 23 हैं. ईरान के पास ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 86 हैं, जबकि इजरायल के पास सिर्फ 15. इजरायल के पास ट्रेनिंग देने वाले फाइटर जेट्स 153 हैं, जबकि ईरान के पास मात्र 94. स्पेशल मिशन पूरा करने के लिए इजरायल के पास 23 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि ईरान के पास सिर्फ 9 ही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



