
Israel Palestine War: बीती रात गाजा पर हुए जोरदार हमले, कई बड़ी इमारतें ध्वस्त, देखें ताजा हालात
AajTak
बीती रात भी इजरायल ने गाजा में जबरदस्त बमबारी की है. इस बार अल कुदस अस्पताल के आसपास के इलाकों को इजरायली लड़ाकू विमानों ने टारगेट किया है. नए हमले में भी गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. कई बड़़ी इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. फिलिस्तीन ने दावा किया है कि ताजा हमले में 30 लोगों की मौत हुई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











