
ISIS के पुणे मॉड्यूल केस में गिरफ्तार जामिया स्टूडेंट का VIDEO, CAA प्रोटेस्ट के दौरान कर रहा था नारेबाजी
AajTak
ISIS के पुणे मॉड्यूल केस में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जामिया यूनिवर्सिटी के जिस PHD स्टूडेंट अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था अब उसका पुराना वीडियो सामने आया है. ये वीडियो CAA/NRC प्रोटेस्ट के दौरान का है जब वो नारा लगा रहा था. सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि ये लोग हमले की साजिश रच रहे थे.
आतंकी संगठन ISIS के पुणे मॉड्यूल केस में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जामिया यूनिवर्सिटी के जिस PHD स्टूडेंट अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था अब उसका एक पुराना वीडियो सामने आया है. उस वीडियो में अरशद वारसी CAA/NRC प्रोटेस्ट के दौरान जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर नारे लगाते हुए नजर आ रहा है.
उस पुराने वीडियो में अरशद वारसी नारा लगा रहा है, 'तेरा-मेरा रिश्ता क्या है, ला इलाहा इल्ललाह, जामिया का मकसद क्या? ला इलाहा इलाल्लाह, रोहिंग्या से रिश्ता क्या? ला इलाहा इलाल्लाह, कश्मीरियों से रिश्ता क्या? ला इलाहा इलाल्लाह, JNU से रिश्ता क्या? ला इलाहा इलाल्लाह, AMU का मकसद क्या? ला इलाहा इलालाह.
बता दें की 2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ओखला और जामिया इलाके में छापा मारकर NIA से वांटेड 3 लाख के इनामी आतंकी शाहनवाज और जामिया से PHD कर रहे अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था, अरशद वारसी और शाहनवाज दिल्ली में बड़े हमले की साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.
CAA/NRC प्रोटेस्ट के दौरान अरशद वारसी ने STUDENT OF JAMIA नाम का ग्रुप बनाया था, ये बेहद कट्टरपंथी लोगों का ग्रुप था जिसका रोल दिल्ली दंगों में भी सामने आया था. अरशद वारसी ने CAA/NRC के दौरान सबसे पहले नारा दिया था...तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाहा इलाल्लाह. अरशद वारसी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था (La Ilaha is against secularism) ला इलाहा इलाल्लाह धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है.
सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि CAA/NRC प्रदर्शन की आड़ में अरशद वारसी और इसके ग्रुप ने JAMIA और Aligarh के कितने नौजवानों को भड़काया और उन्हें कट्टरपंथी बनाया है. 2 अक्टूबर को ही स्पेशल सेल ने खुलासा किया था कि गिरफ्तार आतंकी ISIS पुणे मॉड्यूल से जुड़े हुए थे.
इतना ही नहीं स्पेशल सेल ने दावा किया था कि आतंकी फरहतुल्ला गोरी ISIS के नाम पर पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत से फरार हुआ था. वो सोशल मीडिया के जरिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कट्टरपंथी बना रहा था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



