
ISIS के 'डिजिटल वॉरियर्स' के खिलाफ NIA की 6 राज्यो में छापेमारी, 50 से ज्यादा हिरासत में
AajTak
एनआईए ने 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की गिरफ्तारी 6 राज्यों के 13 स्थानों पर की गई छापेमारी में हुई है. जिसमें एमपी, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, गुजरात शामिल हैं. पटना मॉड्यूल सामने आने के बाद से एनआईए लगातार रेड कर रही है.
इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक (ISIS) मॉड्यूल केस के एक मामले में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने हाल ही में 6 राज्यों में रेड मारी थी. जिसमें NIA के हाथ जरूरी जानकारी लगी है. बताया जा रहा है कि एनआईए ने बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश कर्नाटक और महाराष्ट्र में कई इलाकों में छापेमारी की. ISIS के 'डिजिटल वॉरियर्स' के खिलाफ चलाए गए इस मल्टी स्टेट मल्टी ऑपरेशन में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के मुताबिक एनआईए ने रविवार को 6 राज्यों में छापेमारी की. इस छापेमारी में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. आईएसआईएस के डिजिटल वॉरियर्स के खिलाफ एनआईए के इस मेगा ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए सभी 50 से ज्यादा लोग ISIS की प्रोपेगेंडा मैगजीन के लिए ऑनलाइन कंटेंट तैयार करते थे.
एनआईए ने कहा है कि हमें इस कनेक्शन के सबूत मिले हैं. आईएसआईएस की इस मैगजीन का नाम 'वॉइस-ऑफ-हिंद' है. जिसके लिए यह लोग कंटेट तैयार करते थे.
NIA ने 6 राज्यों में 13 जगहों पर की छापेमारी रविवार को एनआईए ने 6 राज्यों की जिन 13 जगहों पर छापेमारी की उनमें मध्य प्रदेश का भोपाल और रायसेन जिला शामिल है. इसके अलावा गुजरात के सूरत, भरूच और नवसारी के साथ-साथ अहमदाबाद जिले में एनआईए ने रेड की थी. वहीं कर्नाटक के भटकल, तूमकुर और बिहार के अररिया में भी रेड की गई थी. साथ ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर, नांदेड़ और उत्तर प्रदेश के देवबंद में भी एनआईए ने मल्टी स्टेट, मल्टी सिटी ऑपरेशन किया था.
अब तक 50 गिरफ्तार एनआईए की इस रेड में अब तक 50 से ज्यादा की गिरफ्तारी हो चुकी है. जो मैगजीन के लिए ऑनलाइन कंटेंट तैयार करते थे. एनआईए की इंवेस्टिगेशन जारी है. जिसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं. पटना टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद इस मामले में 26 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये सभी संदिग्ध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य बताए जा रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










