
ISI अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, आतंकी नेटवर्क से हवाला रैकेट का कनेक्शन
AajTak
आईएसआई अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल में एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि हवाला रैकेट के तार आतंकी नेटवर्क से जुड़े हए थे. हवाला के 2 चैनल से आतंक की फंडिंग के सुराग मिले हैं. ओसामा, जिशान और एक अन्य आतंकी को इसी ISI हवाला रैकेट से फंडिंग की गई थी. पहला हवाला चैनल- D कंपनी समीर कालिया, लाला और कुछ अन्य आतंकियों को अनीस इब्राहिम ने हवाला के जरिये भेजे थे पैसे। जांच एजेंसियों के पास अभी तक 3 से 4 लाख रुपये हवाला के जरिये समीर तक पहुँचने के सबूत हैं. हवाला रैकेट की मनी ट्रेल तलाशने में जांच एजेंसिया जुटी हुई हैं. दिल्ली, लखनऊ, मुंबई के कई हवाला कारोबारी जांच एजेंसियों की रडार पर हैं. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










