
Ishan Kishan: ईशान किशन की पारी से अभी भी संतुष्ट नहीं सुनील गावस्कर, कही ये बात
AajTak
भारतीय ओपनर ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में 89 रनों की पारी खेली. किशन वेस्टइंडीज के खिलाप 3 टी-20 मुकाबलों मे फेल रहने के बाद श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन तीनों टी-20 मुकाबलों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में किशन ने 89 रनों की पारी खेलकर वापसी की. ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 111 रनों की साझेदारी की. हालांकि ईशान की इस पारी से टीम इंडिया के महानतम ओपनिंग बल्लेबाज सुनील गावस्कर अभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नजर नहीं आए हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












