
Irfan ka Cartoon: मिजोरम में ज्यादा बच्चों पर 1 लाख का ईनाम तो असम में बच्चे 2 ही अच्छे, क्या सोनू सूद बस सेवा देंगे?
ABP News
मिजोरम के खेल मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को 1 लाख रुपये का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की है. वहीं मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम में जनसंख्या नियंत्रण के कानून को लेकर खबरें आ रही हैं.
देशभर में कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू करने की बात कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में दो बच्चों की नीति लागू करने की घोषण की थी. वहीं पड़ोसी राज्य मिजोरम के एक मंत्री ने सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. कार्टूनिस्ट इरफान ने आज इसी मुद्दे पर कार्टून बनाया है. इरफान के कार्टून में एक शख्स अभिनेता सोनू सूद से पूछ रहा है कि क्या आप असम से मिजोरम जाने के लिए आपसी बस सेवा मिलेगी? आपको याद दिला दें लॉकडाउन के दौरान देशभर में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद ही सबसे पहले आगे आए थे. कार्टूनः इरफानMore Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












