
IRE vs NZ 3rd ODI: आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के छुड़ाए पसीने, 360 का स्कोर बनाकर भी एक रन से जीता मैच
AajTak
आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को महज एक रन से जीत मिली. इसके साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया.
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को डबलिन में आयोजित तीसरे वनडे मुकाबले में आयरलैंड को एक रन से मात दी. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. आखिरी ओवर में जीत के लिए आयरलैंड को 10 रन चाहिए, लेकिन वह आठ रन ही बना सकी. हार के बावजूद आयरलैंड ने अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीत लिया.
ब्लेयर टिकनर द्वारा फेंके गए मैच के उस आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ग्राहम ह्यूम कोई रन नहीं बना पाए. फिर अगली गेंद पर एक रन बनने के बाद तीसरी गेंद पर क्रेग यंग ने चौका जड़ दिया. अब तीन गेंदों पर पांच रन बनाने थे. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में क्रेग यंग रन आउट हो गए. फिर पांचवीं और छठी गेंद पर एक-एक रन ही बन पाया.
टिकनर का वो आखिरी ओवर: 49.1 ओवर- 0 रन 49.2 ओवर- 1 रन 49.3 ओवर- 4 रन 49.4 ओवर- 1 रन+ विकेट 49.5 ओवर- 1 रन 49.6 ओवर- 1 रन
मार्टिन गुप्टिल ने बनाए 115 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 360 रन बनाए. मार्टिन गुप्टिल और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. गप्टिल ने 126 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए. वहीं, एलन ने 33 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा हेनरी निकोल्स ने 79 और ग्लेन फिलिप्स ने 47 रनों की पारी खेली.
स्टर्लिंग-टेक्टर ने भी जड़े शतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











