
IRCTC Tour Package: सिंगापुर-मलेशिया घूमने का मौका, खर्च करने होंगे इतने रुपये
AajTak
IRCTC Tour Package: अक्टूबर के महीने में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद शानदार पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज के तहत आपको सिंगापुर, मलेशिया घूमने का मौका मिलेगा. जानिए इसके लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे और साथ ही जानिए बुकिंग की डिटेल्स.
अगर आप अक्टूबर के महीने में कई विदेश यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार पैकेज लेकर आया है. IRCTC के इस पैकेज का नाम IRCTC Singapore Malaysia Tour Ex- Patna है. इस पैकेज के तहत आप सिंगापुर, मलेशिया की सैर कर सकेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 अक्टूबर से होगी.
7 रात और 8 दिन के इस पैकेज के तहत आपको क्वालालंपुर, सिंगापुर की टूरिस्ट प्लेस घूमने का मौका मिलेगा. IRCTC के इस पैकेज के तहत आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी. ठहरने के लिए 3 स्टार होटल का इंतजाम भी IRCTC की ओर से कराया जाएगा. अगर आप इस पैकेज के तहत घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें, कि इसके लिए पटना से फ्लाइट मिलेगी.
अगर किराए की बात करें तो अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों को 1,25,202 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, दो लोगों के लिए टूर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 1,07,268 रुपये है. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 1,07,268 रुपये का शुल्क देना होगा. अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको अलग से भुगतान करना होगा. बेड के साथ 96,180 और बिना बेड के 85,166 रुपये देने होंगे.
कैसे कराएं बुकिंग? इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है. पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









