
IRCTC के टूर पैकेज से सिंगापुर-मलेशिया घूमने का बढ़िया मौका, जानिए पूरा खर्च
AajTak
Singapore-Malaysia Tour Package: अगर आप मई के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार पैकेज. इस पैकेज की शुरुआज मई 26 से होगी. यहां चेक करें बाकी डिटेल्स.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर देश-विदेश घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपको मई के महीने में सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका दे रहा है. इस पैकेज के लिए अगर आप बुकिंग कराते हैं तो आपको कोलकाता से फ्लाइट बोर्ड करनी होगी. इस पैकेज की शुरुआत 26 मई को होगी.
पहले दिन कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट बोर्ड करनी होगी. इसके बाद आप उसी दिन सिंगापुर पहुंचेंगे. सिंगापुर पहुंचकर आपको भारतीय रेस्तरां में ब्रेकफास्ट करने का मौका मिलेगा. ब्रेकफास्ट के बाद आप को शहर में घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद आप लंच करेंगे. लंच के बाद आप होटल में चेक इन कर सकेंगे. रात के वक्त आपको नाइट सफारी करने का मौका मिलेगा. इसके बाद एक भारतीय रेस्तरां में आपके डिनर की व्यवस्था होगी. वहीं, आपके रुकने की व्यवस्था होटल में की जाएगी.
दूसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद आपको गार्डन बाई द बे घूमने का मौका मिलेगा. वहीं, आपके लंच की व्यवस्था एक भारतीय रेस्तरां में की जाएगी. इसके बाद आपको सेनतोसा घूमने के लिए ले जाया जाएगा. आपको लंच के बाद अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों का दर्शन करने को मिलेगा. दिनभर घूमने के बाद आपके डिनर की व्यवस्था एक भारतीय रेस्तरां में की जाएगी. डिनर के बाद आप वापस होटल आ जाएंगे और वहीं स्टे करेंगे.
तीसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद आपको यूनिवर्सल स्टूडियो ले जाया जाएगा. हालांकि, यूनिवर्सल स्टूडियो घूमना वैकल्पिक होगा. इसके बाद आपके लंच और डिनर की व्यवस्था एक भारतीय रेस्तरां में की जाएगी. वहीं , रात के रुकने की व्यवस्था होटल में रहेगी.
चौथे दिन आपको ब्रेकफास्ट करने के बाद होटल चेक आउट करना होगा. इसके बाद आप मलेशिया के लिए रवाना होंगे. मलेशिया पहुंचने के बाद आपको भारतीय रेस्तरां में लंच करवाया जाएगा. लंच के बाद आपको होटल चेक इन करवाया जाएगा. होटल में चेक इन के बाद आपको कुआलालंपुर शहर घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद आपको एक भारतीय रेस्तरां में डिनर करवाया जाएगा और डिनर के बाद आप वापस होटल जाएंगे.
पांचवें दिन ब्रेकफास्ट के बाद आपको अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों के दर्शन करने को मिलेंगे. वहीं, पांचवें दिन भी आपके लंच और डिनर की व्यवस्था भारतीय रेस्तरां में होगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










