
IRCTC के टूर पैकेज में महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर के साथ इन स्थानों का भी करें भ्रमण, जानिए पूरा खर्च
AajTak
IRCTC महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का भ्रमण करने के लिए शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी लखनऊ द्वारा लॉन्च किया गया यह टूर पैकेज 20 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक संचालित किया जाएगा. आइए जानते हैं पैकेज का किराया और अन्य जानकारी.
आईआरसीटीसी एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पर्यटक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण का टूर पैकेज संचालित करता है. वहीं, दूसरी तरफ इन स्थलों के भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज का भी संचालन करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी के उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा महाकालेश्वर,ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर और मांडू के हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. पांच रात्रि और 6 दिनों का यह हवाई टूर पैकेज 20 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक संचालित किया जाएगा.
जानिए क्या हैं इस टूर की विशेषताएं
इस टूर पैकेज में यात्रियों के लखनऊ से इंदौर जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. वहीं, खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है. यात्रा के दौरान इंदौर व उज्जैन में होटल स्टे के साथ इंदौर में खजराना गणेश मंदिर, लालबाग महल, (उज्जैन) में महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव मंदिर, राम घाट (स्वयं और सीधे भुगतान पर) (महेश्वर) में महेश्वर अहिल्या किला, अहिल्या माता राजगद्दी, राजेश्वरी मंदिर, (नर्मदा नदी पर नौका विहार) रॉयल घाट पर आरती (स्वयं और सीधे भुगतान पर) तथा (मांडू) में रानी रूपमती मंडप, जहाजमहल, हिंडोलामहल, इको-पॉइंट, नीलकंठ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा.
जानिए कितना होगा किराया
इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 46,900/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 36,500/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0- 34,400/- है. वहीं माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0- 30200 /- (बेड सहित) और मूल्य रू0- 19200/- (बिना बेड के) होगा.
इस तरह करें बुकिंग

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










