
iQOO7, iQOO7 Legend भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
AajTak
iQoo 7 और iQoo 7 legend भारत में लॉन्च हो चुके हैं. iQoo 7 में Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि iQoo 7 Legend में Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है.
iQOO7 और iQOO 7 Legend भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं. गेमिंग लवर्स के लिए ये दोनों ही स्मार्टफोन्स खास रहने वाले हैं. Vivo की तरफ से iQOO सीरीज के तहत गेमिंग स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाते हैं. इस बार कंपनी ने आक्रामक कीमत रखी है. iQOO 7 Legend की कीमत 39,990 रुपये से शुरू होगी, जबकि iQOO 7 की कीमत 31,990 रुपये से शुरू होगी. iQOO 7 Legend के लिए कंपनी ने BMW के साथ पार्टनर्शिप की है और डिजाइन में आपको BMW इंस्पायर्ड कलर्स और स्टाइप देखने को मिलेंगे. iQoo7 के बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है, जबकि टॉप वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज है. टॉप वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपये है. iQOO 7 Legend के टॉप वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 43,990 रुपये है.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











