
iQOO 7 सीरीज के नए स्मार्टफोन्स भारत में 26 अप्रैल को होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
AajTak
Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने हाल ही में ये घोषणा की थी कि iQOO 7 सीरीज को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर लॉन्च डेट की जानकारी दी है.
Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने हाल ही में ये घोषणा की थी कि iQOO 7 सीरीज को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर लॉन्च डेट की जानकारी दी है. साथ ही कंपनी ने हाल ही में ये भी जानकारी दी थी कि लॉन्च के बाद इस सीरीज को Amazon इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. iQOO ने एक प्रेस रिलीज भेजकर ये जानकारी दी है कि iQOO 7 सीरीज को भारत में 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि iQOO 7 सीरीज के तहत रेगुलर iQOO 7 और iQOO 7 Legend को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि iQOO 7 Legend में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा. वहीं, iQOO 7 में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जा सकता है. संभव ये भी है कि दोनों में एक ही प्रोसेसर दिया जाए. साथ ही आपको बता दें Legend वेरिएंट को BMW की साझेदारी में तैयार किया गया है. ऐसे में ये अलग डिजाइन के साथ आएगा.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











