
IPU में एडमिशन का मौका, 24 नए पाठ्यक्रमों को किया एड, छात्रों को मिलेगा बेहतरीन मौका
AajTak
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने एक समारोह में यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए तीन प्रवेश ब्रोशर जारी कर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है.
देश की राजधानी दिल्ली के प्रमुख संस्थान गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना ऑफिशियल ब्रोशर जारी कर दिया है. इसमें कई बदलाव शामिल किए गए हैं जिसका छात्रों ने भी स्वागत किया है. सबसे खास बात ये है कि इस साल 24 नए कोर्सेस की शुरुआत की गई है. ऐसे में 130 से ज्यादा संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालय में 43,000 से अधिक सीटों के साथ इच्छुक उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी. प्रवेश पुस्तिका संयुक्त रूप से दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) महेश वर्मा ने रिलीज किया.
शिक्षा मंत्री क्या बोले?
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रवेश ब्रोशर का रिलीज भविष्य के प्रति विश्वास, प्रतिबद्धता और सरकार के संकल्प का प्रतीक है. यह अवसर मुझे अपने छात्र जीवन की याद दिलाता है,जब दिल्ली के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का अर्थ अक्सर शहर छोड़ना होता था. कैपिटेशन फीस प्रणाली ने मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी फाइनेंशियल बोझ डाला और यह धारणा बनाई कि एक अच्छा भविष्य दिल्ली की सीमाओं से परे हैं. आज यह सोच बदल गई है.
शुरू हुआ नया कोर्स
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई पीढ़ी के लिए एक उदाहरण बन गया है. 130 से ज्यादा संबंधित संस्थान में 43,000 से अधिक सीटें और एआई, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, कानून, मेडिकल और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में 230 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










