
IPS रश्मि शुक्ला की चिट्ठी में क्या है, जिसके बहाने फडणवीस साध रहे हैं महाराष्ट्र सरकार पर निशाना
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इस मसले पर उद्धव सरकार को घेरा. इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने एक चिट्ठी का जिक्र किया, जिसमें राज्य में चल रही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट का आरोप लगाया.
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इस मसले पर उद्धव सरकार को घेरा. इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने एक चिट्ठी का जिक्र किया, जिसमें राज्य में चल रही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट का आरोप लगाया. देवेंद्र फडणवीस ने जिस चिट्ठी का जिक्र किया, वो राज्य के इंटेलिजेंस विभाग की अफसर रश्मि शुक्ला द्वारा लिखी गई थी. इसी चिट्ठी में रश्मि शुक्ला ने पुलिस के कुछ बड़े अफसरों और अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट में शामिल होने का दावा किया, सबूत के तौर पर कुछ फोन रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही. ऐसे में रश्मि शुक्ला की जिस चिट्ठी को लेकर इतना बवाल हो रहा है आखिर उसमें उन्होंने क्या लिखा था, एक नज़र डालिए... महाराष्ट्र के इंटेलिजेंस विभाग में कमिश्नर रश्मि शुक्ला द्वारा ये चिट्ठी 25.08.2020 को लिखी गई थी. इस चिट्ठी में लिखा गया कि महाराष्ट्र के पुलिस विभाग में अफसरों की पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर एक पर्दाफाश हुआ है, जिसमें राजनीतिक कनेक्शन वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. चिट्ठी में कहा गया, ‘आरोपों को पुख्ता रूप देने के लिए चिन्हित फोन नंबर की फोन कॉल को ट्रेस किया गया...इस पूरी प्रक्रिया के बाद ये सिद्ध हुआ है कि जो शक है वह पूरी तरह से सही है. कुछ ब्रोकर ताकतवर लोगों के संपर्क में है, जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं. इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस अफसर से लेकर IPS तक की रैंक के अधिकारी अवांछित व्यक्तियों के संपर्क में थे.’
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









