
IPS अफसरों ने तोड़ी मर्यादा... कोई केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़ा, तो एक SP पर तहसीलदार की फैमिली को पिटवाने का आरोप
AajTak
कटनी एसपी अभिषेक रंजन का तबादला कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा के सरकारी आवास पर घटना के बाद उपजे विवाद का नतीजा है. कोतवाली थाने में दर्ज अपनी शिकायत में दमोह जिले में तहसीलदार उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कटनी पुलिस और एसपी अभिषेक रंजन पर आरोप लगाया है.
मध्य प्रदेश में अलग अलग विवादों का सामना कर रहे 4 आईपीएस अफसरों को सरकार ने रविवार रात फील्ड पोस्टिंग हटा दिया. इनमें चंबल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ, दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और कटनी एसपी अभिजीत रंजन शामिल हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी दी.
CM मोहन यादव ने 'X' पर लिखा, "कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ चंबल रेंज के महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक ने सार्वजनिक सेवा में खेदजनक व्यवहार किया. इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं."
सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात किसी विवाद को लेकर एक तहसीलदार और उनकी सीएसपी पत्नी के रिश्तेदारों की पुलिस ने पिटाई कर दी थी. इसके बाद कटनी एसपी अभिषेक रंजन का तबादला कर दिया गया.
रंजन का तबादला कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा के सरकारी आवास पर घटना के बाद उपजे विवाद का नतीजा है. कोतवाली थाने में दर्ज अपनी शिकायत में दमोह जिले में तहसीलदार उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कटनी पुलिस और एसपी अभिषेक रंजन पर आरोप लगाया है.
शिकायत के अनुसार, शैलेंद्र बिहारी शर्मा अपने ससुराल वालों समेत रिश्तेदारों के साथ कटनी में सीएसपी के आवास पर अपनी बेटी से मिलने गए थे. तहसीलदार शर्मा ने दावा किया कि इसी दौरान पुलिस पहुंची और उनके रिश्तेदारों को घसीटकर गाड़ी में डालकर महिला थाने ले गई.
सीएसपी के पति ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई की और उनके 10 साल के बेटे के सामने उन्हें हिरासत में ले लिया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









