
IPS अधिकारी संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, एक दिन पहले EC ने रश्मि शुक्ला का किया था ट्रांसफर
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया था. EC ने कांग्रेस की शिकायत पर एक्शन लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था. दरअसल, कांग्रेस सहित कई अन्य राजनीतिक दलों ने डीजीपी रश्मि शुक्ला की शिकायत की थी. इसके बाद एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र के डीजीपी पद से ट्रांसफर कर दिया.
महाराष्ट्र 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्मा को मंगलवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. संजय वर्मा, कानूनी और तकनीकी महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की जगह ली है.
चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद रश्मि शुक्ला को राज्य पुलिस प्रमुख के पद से हटाने का आदेश दिया था. अधिकारी ने जानकारी दी है कि संजय कुमार वर्मा अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं.
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत महाराष्ट्र चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया था. EC ने कांग्रेस की शिकायत पर एक्शन लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था. दरअसल, कांग्रेस सहित कई अन्य राजनीतिक दलों ने डीजीपी रश्मि शुक्ला की शिकायत की थी. इसके बाद एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र के डीजीपी पद से ट्रांसफर कर दिया.
इसके साथ ही EC ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि वे कैडर में अगले सबसे सीनियर IPS अधिकारी को उनका प्रभार सौंपें. मुख्य सचिव को महाराष्ट्र के डीजीपी के रूप में नियुक्ति के लिए कल (5 नवंबर) दोपहर 1 बजे तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया था.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी थी शिकायत
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इससे पहले समीक्षा बैठकों और विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान अधिकारियों को निष्पक्ष और उचित व्यवहार करने की चेतावनी दी थी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय अपने आचरण में गैर-पक्षपाती व्यवहार करें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










