
IPO Apply Tricks: क्या आप भी थक गए? नहीं निकलता है बढ़िया वाला IPO? फिर अपनाएं ये ट्रिक्स
AajTak
आप कई अकाउंट से IPO अप्लाई करते हैं तो शेयर आवंटन की संभवानाएं बढ़ जाती हैं. आवेदन के लिए केवल डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है, ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में अलॉटमेंट खास तरीके से होता है. उदाहरण के लिए अगर M कंपनी का आईपीओ तीन गुना ओवरसब्सक्राइब हो गया.
LG इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ आया, Groww का आईपीओ आया... इसके अलावा कई और कंपनियों के IPO में अप्लाई किए, लेकिन निकला एक भी नहीं, अधिकतर रिटेल निवेशकों की यही शिकायत होती है. उनकी शिकायत तब और बढ़ जाती है, जब उस अप्लाई की बंपर लिस्टिंग होती है, जिसमें उन्होंने अप्लाई किए थे, लेकिन ऑलटमेंट में हाथ खाली रहा.
दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में रिटेल निवेशकों (Retail Investor) की आईपीओ में तेजी से भागीदारी बढ़ी है. लोग एक दूसरे को देखकर आईपीओ में दांव लगा रहे हैं. ऐसे में अगर किसी परिचित को आईपीओ में शेयर अलॉट हो जाते हैं तो फिर मन में सवाल उठता है कि कैसे अप्लाई करें ताकि हमें भी शेयर अलॉट हो.
साथ ही मन में ये सवाल उठने लगता है कि कहीं अलॉटमेंट में गड़बड़ी तो नहीं की जाती है. क्योंकि कुछ लोगों की हमेशा शिकायत होती है कि बढ़िया वाला आईपीओ तो उन्हें कभी मिलता ही नहीं. कुछ तो गड़बड़ है, लेकिन हकीकत ये है कि अगर किसी को मिल रहा है, तो नियम के तहत मिल रहा है, और किसी को नहीं मिल रहा है तो उसे भी नियम के तहत ही अलॉटमेंट नहीं हुआ. आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आईपीओ में अलॉटमेंट की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. केवल अप्लाई से जुड़े कुछ नियम को फॉलो कर आप अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकते हैं.
1. दूसरे दिन ही कर दें अप्लाई अगर आप IPO के लिए अप्लाई करने का फैसला कर चुके हैं, तो पहले दिन या दूसरे दिन जरूर अप्लाई कर दें, आखिरी दिन आवेदन करने से कई दिक्कतें आ जाती हैं. आईपीओ आवेदन के लिए UPI आईडी का भी इस्तेमाल किया जाता है. आखिरी दिन यूपीआई में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, और पेमेंट अटक सकता है. इसलिए दूसरे दिन अप्लाई करना सही रहता है. 2. परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम से करें अप्लाई अगर आईपीओ ओवरसब्सक्राइब हो तो फिर एक पैन कार्ड से अधिक से अधिक लॉट अप्लाई से कोई फायदा नहीं मिलता है. ऐसे में आईपीओ का आवंटन लकी ड्रॉ के जरिये किया जाता है, रजिस्ट्रार इस प्रक्रिया की निगरानी करता है. इसलिए रिटेल निवेशक अपने परिजनों के नाम से अलग-अलग डीमैट अकाउंट से बोली लगाना चाहिए. ताकि किसी के नाम पर निकल जाए.
जब आप कई अकाउंट से IPO अप्लाई करते हैं तो शेयर आवंटन की संभवानाएं बढ़ जाती हैं. आवेदन के लिए केवल डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है, जो एक बैंक या UPI से कनेक्ट होता है. इसलिए आप भी परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम से डीमैट अकाउंट खुलवाएं और फिर उनके नाम से अप्लाई करें.
अलॉटमेंट की ये प्रक्रिया ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में अलॉटमेंट खास तरीके से होता है. उदाहरण के लिए अगर M कंपनी का आईपीओ तीन गुना ओवरसब्सक्राइब हो गया. यानी जितने शेयर ऑफर किए गए थे, उसके तिगुने अप्लीकेशन मिल गए. आसान शब्दों में कहें तो एक शेयर के तीन दावेदार हो गए. ऐसे मामलों में आईपीओ का आवंटन कम्प्यूटरीकृत ड्रा के माध्यम से किया जाता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












