
IPL Transfer Window 2024: हार्दिक पंड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? रोहित शर्मा भी बदलेंगे IPL टीम! क्या है ट्रांसफर विंडो और नियम
AajTak
भारतीय क्रिकेट फैन्स वर्ल्ड कप फाइनल की हार को भूलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के इंतजार में जुट गए हैं. इस आईपीएल सीजन को लेकर नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है. मगर इससे पहली ट्रांसफर विंडो खुल गई है. इस ट्रांसफर विंडो की आखिरी तारीख 26 नवंबर तय की गई है.
IPL Transfer Window 2024: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हो गया है. 19 नवंबर को हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है. अब भारतीय क्रिकेट फैन्स इस हार को भूलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के इंतजार में जुट गए हैं.
इस आईपीएल सीजन को लेकर नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है. मगर इससे पहली ट्रांसफर विंडो खुल गई है. इस ट्रांसफर विंडो की आखिरी तारीख 26 नवंबर तय की गई है. इसे ट्रेडिंग विंडो भी कहा जाता है. इसके तहत दो फ्रेंचाइजी आपसी सहमति से मनपसंद खिलाड़ियों को एकदूसरे से ट्रेड कर सकती हैं. हांलाकि इसके लिए प्लेयर्स से अनुमति भी लेनी होती है.
अब तक इन खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है
अब तक दो प्लेयर्स का ट्रांसफर हुआ है. इसी महीने यानी 3 नवंबर को रोमारियो शेफर्ड 2024 सीजन से लिए ट्रेड किए जाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स से 50 लाख रुपये में शेफर्ड को ट्रेड किया.
दूसरी डील राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ फ्रेंचाइजी के बीच हुई. राजस्थान ने बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के बदले तेज गेंदबाज आवेश खान को लेने का फैसला किया. दोनों टीमों और खिलाड़ियों ने इस सौदे को मंजूर कर लिया. बीसीसीआई ने भी इस पर मुहर लगा दी है.
लखनऊ ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में आवेश को 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. वहीं राजस्थान ने पडिक्कल के लिए 7.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे. दोनों खिलाड़ियों को इस साल उनकी फ्रेंचाइज ने रिटेन किया था लेकिन अब अगले सीजन से पहले बदलाव देखने को मिल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










