
IPL Teams Captain: आईपीएल में इन 4 टीमों को सेनापति की तलाश... कोहली-रहाणे पर हो सकती है बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी है. मगर अब भी 4 टीमें ऐसी हैं, जिन्हें कप्तान की तलाश है. यह चारों टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) हैं.
IPL Teams Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली इस पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को कमान सौंप दी है. मगर अब भी 4 टीमें ऐसी हैं, जिन्हें कप्तान की तलाश है.
यह चारों टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) हैं. इन चारों फ्रेंचाइजी ने अब तक अपने कप्तानों का ऐलान नहीं किया है. फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि पंजाब फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान का ऐलान काफी अलग तरीके से किया है. उन्होंने यह ऐलान टीवी शो बिग बॉस के जरिए किया है. शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान ने प्रोग्राम के जरिए पंजाब टीम के नए कप्तान का ऐलान किया. इस शो में सलमान खान के साथ बतौर मेहमान श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह नजर आए.
श्रेयस ने पिछली बार कोलकाता को चैम्पियन बनाया
श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की थी. उन्होंने शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली KKR टीम को एक दशक के बाद अपना तीसरा IPL खिताब दिलाया था. श्रेयस ने अपनी कप्तानी में दिल्ली टीम को 2020 IPL के फाइनल तक पहुंचाया था.
IPL 2024 में कोलकाता को चैम्पियन बनाने के बाद श्रेयस ने अपनी कप्तानी में मुंबई को दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी दिलाई. वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे. हालांकि केकेआर ने श्रेयस को रिटेन नहीं किया था.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












