
IPL Mega Auction 2022: ‘वो सबसे दुखदायी पल था’, ऑक्शन में नहीं बिका ये दिग्गज तो हरभजन सिंह हुए हैरान
AajTak
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, जो हैरानी भरा फैसला था. सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले चुके हैं, अब आईपीएल में भी खेलना मुश्किल लग रहा है.
IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में पहले दिन हर किसी को हैरानी तब हुई, जब मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार जुड़े रहे सुरेश रैना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अब सुरेश रैना के अनसॉल्ड जाने पर हैरानी व्यक्त की है, साथ ही कहा कि ये ऑक्शन का सबसे दुखदायी पल था. हरभजन सिंह ने कहा कि सुरेश रैना के अलावा उमेश यादव जैसे प्लेयर को किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदा जाना काफी अजीब लगता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











