
IPL Mega Auction 2022: वेस्टइंडीज के बाहर पहली लीग खेलेगा यह प्लेयर, IPL टीमों में खरीदने की मची होड़, जमकर पैसा बरसा
AajTak
रोमारियो शेफर्ड के लिए आईपीएल ऑक्शन में टीमों ने अपनी तिजोरी खोल दी. वेस्टइंडीज़ के इस बॉलर के लिए बोली 75 लाख रुपये से शुरू हुई थी. अंत में उन्हें बेस प्राइस की 10 गुना ज्यादा कीमत मिली...
IPL Mega Auction 2022: इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) के लिए दूसरे दिन हुई नीलामी में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है. इनमें एक खिलाड़ी वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड भी हैं. उन्हें खरीदने के लिए आईपीएल टीमों के बीच जमकर होड़ मच गई.
रोमारियो शेफर्ड के लिए आईपीएल ऑक्शन में टीमों ने अपनी तिजोरी खोल दी. वेस्टइंडीज़ के इस बॉलर के लिए बोली 75 लाख रुपये से शुरू हुई थी. अंत में उन्हें बेस प्राइस की 10 गुना ज्यादा कीमत मिली.
रोमारियो को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने ही 7.75 करोड़ रुपये में रोमारियो को अपने साथ कर लिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











