
IPL Mega Auction 2022: जब शाहरुख खान की बेटी सुहाना से मिले नेस वाडिया, देखें ऑक्शन की खास तस्वीरें
AajTak
IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना, जूही चावला की बेटी जाह्नवी और सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन ने फैंस का दिल जीत लिया...
IPL Mega Auction 2022: इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन दूसरे दिन भी सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति के साथ उतरीं. इस मेगा ऑक्शन में शाहरुख खान की बेटी सुहाना, जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता और सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन ने फैंस का दिल जीत लिया.
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी अलग लुक में दिखीं. साथ ही मेगा ऑक्शन की एंकर भावना बालाकृष्णन भी पूर्व तेज गेंदबाज एल बालाजी के साथ ग्लैमरस लुक में नजर आईं.
एक तस्वीर में दिखाई दिया कि पंजाब किंग्स के सहमालिक नेस वाडिया नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना से मिलने पहुंचे. दोनों कुछ बात करते दिखे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











