
IPL mega auction 2022: ऑक्शन में छाईं सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन, फैंस बोले- हार्ट अटैक मत दे देना
AajTak
काव्या मारन मेगा ऑक्शन के दौरान हैदराबाद टीम की टेबल पर कोच और स्टाफ के साथ बैठी दिखाई दीं. काव्या सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं...
IPL mega auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन का मेला 12 फरवरी से सज गया है. पहले दिन पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा उपस्थित नहीं रहीं, लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन की मौजूदगी की ओर फैंस की निगाहें दिखीं.
काव्या मेगा ऑक्शन के दौरान हैदराबाद टीम की टेबल पर कोच और स्टाफ के साथ बैठी दिखाई दीं. काव्या सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह टीम के साथ रणनीतिकार के तौर पर काम कर रही हैं.
यह पहली बार नहीं है, जब काव्या नजर आई हैं. इससे पहले भी वह टूर्नामेंट के दौरान मैच में अपनी टीम को चीयर करती कई बार दिखाई दी हैं. काव्या ऑक्शन के दौरान बोली लगाती दिखीं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












