
IPL Final 2025: 18 साल का इंतजार... कप्तान रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर हैं लेकिन असली अग्निपरीक्षा तो कोहली की है!
AajTak
RCB vs PBKS IPL 2025 Final: आरसीबी के लिए खिताबी जीत हासिल करने का मौका है. हर निगाह ट्रॉफी से ज्यादा एक नाम पर टिक गई है, वो एक नाम है विराट कोहली. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम चमकी है, मगर दबाव और उम्मीदों की असली कसौटी अब कोहली की हिम्मत और हुनर की परीक्षा लेगी.
18 साल, यानी एक पीढ़ी का सफर, ना जाने कितने सपने, उम्मीदें और टूटते भरोसे... पर इस वक्त यही सपने, उम्मीदें और भरोसे 2 IPL टीमों पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ जुड़े हुए हैं. दोनों टीम ने कई बार खिताब जीतने की कोशिश की, कई बार जीत दरवाजे तक पहुंची, लेकिन हर बार कुछ ना कुछ ऐसा हुआ कि दोनों टीमों को मायूसी झेलनी पड़ी. अब एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराने की दहलीज पर है. खास बात यह है कि मंगलवार (3 जून) को चाहे RCB जीते या PBKS दोनों ही टीमों के लिए यह पहला IPL खिताब होगा.
RCB की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, पंजाब की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में असली परीक्षा तो विराट कोहली की होगी, जो पहली बार इस खिताब को जीतने की कोशिश करेंगे.
Captain’s Photoshoot - ✅😎 Pre-match Press Conference - ✅🎙 All eyes 👀 on #TATAIPL Final tomorrow ⌛#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/tGdWKbZUhp
यानी एक बात तो स्पष्ट है कि टीम की कप्तानी भले ही इस बार रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर जैसे नामों के इर्द-गिर्द घूम रही हो, लेकिन फोकस में हैं विराट कोहली. वह शख्स जिसने सालों तक अकेले टीम की बैटिंग की रीढ़ संभाली, जिसने मैदान पर जुनून और जोश को नए मायने दिए, और जिसने हर बार ट्रॉफी की लड़ाई में खुद को झोंक दिया, पर किस्मत साथ नहीं दे सकी. यह भी पढ़ें: RCB in IPL Finals: क्या बेंगलुरु फिर बनेगा IPL फाइनल का 'चोकर'? पिछले 3 फाइनल का डरावना है रिकॉर्ड
विराट के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक फाइनल नहीं है. यह उनके करियर की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है. 2008 में उनकी कप्तानी में भारत अंडर 19 टीम का का खिताब जीता. फिर वो 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे. 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीते और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता, 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती. इन सबके बीच 3 बार (2009, 2011, 2016) RCB की टीम ने आईपीएल का फाइनल भी खेला, लेकिन जीत नहीं सकी. यानी कुल मिलाकर IPL के मंच पर कोहली को सफलता नहीं मिली. वहीं पंजाब किंग्स आखिरी बार 2014 में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थी.
2⃣ Inspiring leaders 🫡 2⃣ Incredible teams 🙌 1⃣ 𝐁𝐥𝐨𝐜𝐤𝐛𝐮𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 🤩 🎥🔽 #PBKS skipper Shreyas Iyer and #RCB skipper Rajat Patidar reflect on their journeys ahead of the 𝘽𝙄𝙂 𝙊𝙉𝙀 👏#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








