
IPL Auction 2024: भारत के 42 खिलाड़ियों को मिले बस इतने रुपए, ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ी 'लूट' ले गए 68 करोड़, ये प्लेयर्स भी मालामाल
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खूब बोलबाला रहा. मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस रिकॉर्डतोड़ कीमतों में खरीदे गए. केवल 6 ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 68 करोड़ की सौगात मिली.
India vs Foreign Players Price in IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई के कोकाकोला एरिना में 19 नवंबर को हुआ. इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जमकर चांदी हुई. ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ियों की किस्मत खुल गई. ये सब मिलकर 68 करोड़ रुपए के मालिक बन गए.
इस मिनी ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को खरीदने के लिए जोर लगा दिया.
SRH की सह मालिक और CEO काव्या मारन ने कमिंस को खरीदने के लिए 20.5 करोड़ रुपए खर्च किए. कुल मिलाकर कमिंस और स्टार्क पर ही 45.25 करोड़ रुपए खर्च हुए.
वेस्टइंडीज के 4 खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन में मिले 21 करोड़
मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ियों के हिस्से में कुल मिलाकर 68.05 करोड़ रुपए आए. वहीं भारत के 42 खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल हुए, इनको कुल 79.45 करोड़ रुपए मिले. वहीं इंग्लैंड के 6 खिलाड़ियों को 13.1 करोड़ रुपए मिले. इसके इतर वेस्टइंडीज के 4 खिलाड़ियों को 21.15 करोड़ रुपए हाथ आए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











