
IPL 2024 SRH vs LSG Match: केएल राहुल की 'कछुआछाप' बल्लेबाजी पर भारी ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा का तूफान... LSG की 10-10 वाली हार की कहानी
AajTak
KL Rahul IPL 2024 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 8 जुलाई को हुए मुकाबले में केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 29 रन बनाए, वहीं इसकी तुलना में सनराइजर्स हैदराबाद ने 36 गेदों पर 107 जड़ दिए. केएल राहुल की कछुआछाप बल्लेबाजी हार की एक बड़ी वजह बनी. हैदराबाद में मैच में 10 विकेट और लगभग 10 ओवर्स में जीत दर्ज की.
KL Rahul IPL 2024 SRH vs LSG: 33 गेंदों पर 29 रन बनाम 36 गेदों पर 107 रन.... बस इस आंकड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स की सनराइजर्स हैदराबाद के सामने हार की पूरी कहानी दर्ज है. केएल राहुल ने 'कछुआछाप' बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 29 रन बनाए. वहीं SRH के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने महज 36 गेंदों में 107 रन पावरप्ले में जड़ दिए और 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.
आईपीएल की जोड़ी 'ट्रेविषेक' (ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा) ने 8 मई को 58 गेंदों ( करीब10 ओवर) में 166 रन का टारगेट हासिल किया. जो पुरुषों के टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा दस ओवर का स्कोर है. यानी लखनऊ की हार की कहानी 10-10 के आंकड़े (10 ओवर्स और 10 विकेट) में सिमटकर रह गई.
WHAT. A. CHASE 🧡 A 🔟-wicket win for @SunRisers with more than 🔟 overs to spare! Scorecard ▶️ https://t.co/46Rn0QwHfi#TATAIPL | #SRHvLSG pic.twitter.com/kOxzoKUpXK
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बहुत ही सुस्त गति से बल्लेबाजी की, ऐसा लगा ही नहीं कि वो टी20 फॉर्मेट में खेल रहे हैं. लखनऊ की बल्लेबाजी की बात करें तो शुरुआती 6 ओवर्स में उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए. लखनऊ की टीम को शुरुआती दो झटके भुवनेश्वर कुमार ने क्विंटन डी कॉक और मार्कस स्टोइनिस के रूप में दिए.
10 ओवर्स में जाकर स्कोर 57/3 हुआ, इस स्कोर पर ही केएल राहुल भी चलते बने. कुल मिलाकर लखनऊ की खराब शुरुआत के बाद केएल राहुल संभलकर खेले. लेकिन जब बारी तेज रन बनाने की आई तो वह आउट हो गए.
यहां ध्यान रहे कि केएल राहुल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह आईपीएल की सबसे स्लो बल्लेबाजी बन गई. मैच में हार मिलने के बाद केएल राहुल की अपनी बल्लेबाजी के कारण टीम मालिक संजीव गोएनका से भी तनातनी वाली बाचतीत हुई. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












