
IPL 2024 MI Vs SRH Match Playing 11: सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन... आज वानखेड़े में करेंगे रनों की बरसात, ये प्लेयर होंगे डेंजर
AajTak
IPL 2024 MI Vs SRH Match Playing 11 Prediction: आईपीएल के 17वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 27 मार्च को हुआ था, तब हैदराबाद ने 3 विकेट पर 277 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था. जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 246 रन जड़ दिए थे.
IPL 2024 MI Vs SRH Match Playing 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में आज (6 मई) मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
इस मुकाबले में रनों की बरसात होने की पूरी उम्मीद है. इसका कारण दोनों टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों का होना है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम इस सीजन में पहले ही 3 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है.
दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 27 मार्च को हुआ था, तब हैदराबाद ने 3 विकेट पर 277 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था. जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 246 रन जड़ दिए थे. ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
हैदराबाद-मुंबई के बीच बराबरी की टक्कर
यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो हैदराबाद के खिलाफ हमेशा ही मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है. यदि पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए, तो इसमें मुंबई इंडियंस पूरी तरह हावी दिखी है. इन 5 में से उसने 3 मुकाबले जीते, जबकि 2 में हैदराबाद जीती है.
मुंबई Vs हैदराबाद हेड-टु-हेड

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












