
IPL 2022, Mega Auction, Shreyas Iyer: KKR ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में खरीदा, RCB, दिल्ली समेत सभी टीमों के बीच दिखी होड़
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को दिल्ली, RCB समेत सभी टीमों से मुकाबला करते हुए 12.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. कोलकाता अय्यर को कप्तान बी नियुक्त कर सकता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया है. श्रेयस अय्यर को पिछली बार 75% का फायदा हुआ है. पिछली बार अय्यर को दिल्ली ने 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. श्रेयस अय्यर ने उम्मीद के मुताबिक एक बड़ी रकम अपने नाम की. अय्यर के लिए बिडिंग की शुरुआत RCB ने की थी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ टक्कर ली लेकिन अंत में कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












