
IPL 2022, Mega Auction, Shivam Dube: शिवम दुबे की डबल चांदी, CSK ने 4 करोड़ में खरीदा, आज ही बने पिता
AajTak
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर दोहरी खुशी आई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा. 13 फरवरी की सुबह ही शिवम दुबे के घर एक नन्हा मेहमान आया है.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर दोहरी खुशी आई है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा. 13 फरवरी की सुबह ही शिवम दुबे के घर नन्हा मेहमान आया है. शिवम और उनकी पत्नी अंजुम खान बेटे के माता-पिता बने हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे पर बतौर ऑलराउंडर 4 करोड़ रुपए का दांव खेला है, इसके पहले शिवम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे. शिवम ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.
उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम खान और बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'एक खुशियों का गुच्छा हमारे घर आया है. बेटे के रूप में हमें आशीर्वाद मिला.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











