
IPL 2022, Mega Auction, Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने की मुंबई इंडियंस की तारीफ, जानिए पंजाब की को-ऑनर ने क्या कहा
AajTak
IPL Mega Auction: पंजाब किंग्स टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की तारीफ की, साथ ही प्रीति ने मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी की भी तारीफ की.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन में काफी एक्शन देखने को मिला. पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले रही हैं. प्रीति अपने बच्चों की देखभाल और कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले रही हैं. पंजाब के कोच अनिल कुंबले, को-ऑनर नेस वाडिया, फील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स पंजाब किंग्स की तरफ से ऑक्शन में शामिल हुए. प्रीति जिंटा ने इस ऑक्शन में मुंबई की तारीफ की है. Good to see Mumbai Indians are Covid compliant at the IPL auction table👍 Must confess Nita Ambani has pretty eyes 🤩 #tataipl #iplauction @IPL #ting pic.twitter.com/Y1MLbCkSeg

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











